शादी के सपने देख घर से भागी लड़की, फिर कॉलगर्ल बनाकर प्रेमी कराने लगा धंधा
नई दिल्ली
यह शेर यूं तो बहुत दार्शनिक है, लेकिन है जिंदगी के बेहद करीब। कुछ ऐसी कहानी है मुजफ्फरपुर की 17 वर्षीय किशोरी की। जिसने नादान उम्र में अपने प्रेमी के साथ शादी के सपने देखें और हंसी-खुशी की नई जिंदगी का सपना लेकर करीब ढाई माह पहले परिजनों को भी छोड़ कर प्रेमी के बहकावे में आकर उसके साथ पटना से दिल्ली भाग आई। लेकिन यहां पर आने पर जब उसका सामना सच्चाई से हुआ तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। जिस प्रेमी के साथ उसने सात फेरे लेने के सपने देखे थे, वह प्रेमी ही उसका शोषण करने लगा और उसने ना सिर्फ शादी से साफ इंकार कर दिया। बल्कि नाबालिग प्रेमिका को देह व्यापार के धंधे में धकेल कर कॉलगर्ल बना दिया।
उसके लिए वह स्वयं ही ग्राहकों की बुकिंग कर लाने लगा। जिसके लिए उसने बकायदा नोएडा में एक होटल भी किराये पर ले लिया और दो अन्य युवकों के साथ मिलकर इस होटल में देह व्यापार का धंधा चलाने लगे। इसका खुलासा तब हुआ जब नोएडा पुलिस ने होटल में छापा मारकर यहां से नाबालिग युवती और उसके प्रेमी सहित अन्य आरोपियों को पकड़ा था। यह युवक पिछले करीब दो माह से ही किशोरी से गलत काम करा रहा था।
नाबालिग लड़की के सेक्स रैकेट में पकड़े जाने के बाद जब पुलिस को उसकी सच्चाई पता लगी तो उनकी ओर से इस संबंध में मुजफ्फरपुर में किशोरी के परिजनों को भी सूचना दे दी गई। थाना प्रभारी सेक्टर 24 का कहना है कि किशोरी के परिजनों को तभी सूचना दे दी गई थी और उनसे लगातार बात भी की जा रही है। जिनसे मंगलवार को भी बात हुई है और वह नोएडा पहुंचने की बात कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पहुंच नहीं सके हैं। परिजनों के सामने आने के बाद ही इस मामले की और सच्चाई पता चलेंगी। फिलहाल किशोरी को नारी निकेतन में भेजा गया है और उसका प्रेमी जेल में है।

पाठको की राय